Kohramlive : कर्मचारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है। यह बड़ा हादसा पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो रोड पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर को छुट्टी होने के बाद एक निजी कंपनी की यह बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बस जीवन सिंह वाला गांव के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर बैलेंस बिगड़ा और बस नाले में जा गिरी। मौके पर बठिंडा DC शौकत अहमद परे और SSP अमनीत कौंडल भी पहुंचे। 46 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।












