Kohramlive : राजधानी रांची में य़ुवाओं की धड़कन बन चुके रिलायंस रिटेल का फैशन ब्रांड यूस्टा का नया स्टोर खोला गया। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने स्टोर को लॉन्च किया। अक्षरा सिंह ने यूस्टा द्वारा पेश किए जाने वाले स्टाइलिश और किफायती फैशन कलेक्शन को सराहा। स्टोर में अक्षरा की मौजूदगी यूस्टा की ट्रेंडी और बजट अनुकूल कपड़े उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को उजागर कर गयी। यूस्टा फैशन की दुनिया में युवाओं की पसंद है। यह स्टोर रांची के जेडी हाई स्ट्रीट मॉल में खोला गया है।
अगस्त 2023 में लॉन्च होने के बाद से यूस्टा के स्टोर आज पूरे भारत में है। यह स्टोर अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में हैं। यूस्टा अपने ट्रेंडी टॉप-टू-बॉटम पहनावे, यूनिसेक्स और कैरेक्टर मर्चेंडाइज की विविधतापूर्ण रेंज और अपने विशिष्ट “स्टारिंग नाउ” संग्रह के माध्यम से साप्ताहिक फैशन ड्रॉप्स के साथ युवा खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। सभी की कीमत 999 रुपये से कम है, जिसमें से अधिकांश की कीमत 499 रुपये से कम है। यूस्टा AJIO और JioMart प्लेटफ़ॉर्म के सहारे ऑनलाइन भी उपलब्ध है।लेटेस्ट अपडेट और फैशन रिलीज़ के लिये इंस्टाग्राम पर @youstafashion पर यूस्टा को झांक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत के इशारे पर मा’री गई थी गो’लियां, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत













