spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जानिये, पीएम ने क्यों कहा- झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड की बेटियां बड़ा कमाल कर देती हैं। देशभर की बेटियों के लिए आप मिसाल हैं। पीएम मोदी ने यह बात कही रांची की बेटी सविता से। प्रधानमंत्री देशभर के 32 राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से बात कर रहे थे। रांची की तीरंदाज सविता से बात करते हुए पीएम ने पूछा कि आपने कैसे मन बनाया कि आर्चरी में आगे बढ़ना है। यह आपसे सुनना चाहता हूं। इससे देश के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। तब सविता ने पीएम से कहा, कस्तूरबा स्कूल में पढ़ते समय उसे आर्चरी सीखने का मौका मिला। अब वह इंटरनेशनल पदक जीतना चाहती है। जब देश का नेशनल एंथम बजता है, तो उसे बहुत अच्छा लगता है। सुनिए पीएम ने सविता से क्या बातचीत की।

इसे भी पढ़ें : बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस जयश्री रमैया ने कर लिया सुसाइड, सोशल मीडिया पर लिखा था ये…

चार साल पहले सविता सोनाहातू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक सामान्य छात्रा थी। उसके पिता अक्षय गंझू प्राइवेट गार्ड की नौकरी करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है, लेकिन वे अपनी बेटी के सपने को पूरा करना चाहते हैं। सविता की मां किरण देवी भी आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। बेटी ने परिवार का मान जो बढ़ाया है। पूरा परिवार खुश है।

इसे भी पढ़ें : रांची की बेटी सविता ने बढ़ाया मान, PM Modi ने कहा, झारखंड की बेटियां कर रहीं कमाल

सविता की प्रतिभा को निखारने में उसके कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो ने काफी मेहनत की। 2018 में उसका चयन जूनियर भारतीय टीम में हुआ। बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में सविता की टीम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। दोनों कोच अपनी खिलाड़ी की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी सविता के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे IPS अनीश गुप्‍ता ने 45 लाख के इनामी संदीप की मुंह में घुसेड़ दी थी पिस्‍टल

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: