त्योहारों में दमकती स्किन पाने के लिए करें फेस मास्क का इस्‍तेमाल  

Date:

spot_img

नई दिल्ली : त्योहार आने वाले हैंं और अगर आप त्योहारों पर बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस्तेमाल करें फ्रूट फेस मास्क का। इस वक्त सजने वरने के साथ ही कोरोना से बचाओ भी बेहद जरूरी है।

त्योहारों में स्किन की करें देखभाल 

घर पर ही करें स्किन की भरपूर देखभाल। हम आपको होम मेड फ्रूट फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप घर में ही दमकी-दमकी त्वचा पा सकती हैं। आइए जानते हैं आप घर में कौन-कौन से फेस मास्क लगा कर स्किन केयर कर सकती हैं।

केले का फेस मास्क

मॉइस्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर केला आपकी स्किन में नमी बनाए रखने के साथ ही पॉल्यूशन से भी आपकी स्किन की हिफाजत करता है। इस मास्क के लिए, आपको 1 पका हुआ केला और 1 बड़ा चम्मच शहद चाहिए। इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपना चेहरा वॉश करें।

इसे भी पढ़ें : Kartik माह में नदी में स्नान और विष्णु की पूजा करना होता है शुभ

एप्पल फेस मास्क

सेब में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करेगा, साथ ही कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ा सकता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 सेब और 1 बड़ा चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। इन सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।

पपीते का फेस मास्क

पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो आपकी त्वचा को धीरे से निखारने में मदद कर सकते हैं और चेहरे को चमका सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए, आपको पपीते के 2-3 बड़े टुकड़े और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल की आवश्यकता होगी। इन सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर एक साथ मैश करें। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट तक रहने दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें, चेहरे पर निखार साफ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें : Karva Chauth कल, व्रत से एक दिन पहले इन चीजों से करें परहेज

इसे भी पढ़ें :

पोछा लगाते वक्त पानी में डालें ये चीजें, फर्श दिखेगा चमचमाता…

Kohramlive : घर की सफाई में झाड़ू-पोछा रोजमर्रा का ऐसा...

काले पड़े तेल को फेंकने से पहले जान लें ये आसान तरीका…

Kohramlive : घर में पूड़ी, पकौड़ी, कचौड़ी या समोसे...

अपराजिता के फूलों से बनायें Blue Tea…

Kohramlive : चाय की चुस्की किसे पसंद नहीं! सुबह...

हीमोग्लोबिन बढ़ाने का बेहतर तरीका… जानें

Kohramlive : हीमोग्लोबिन शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पोछा लगाते वक्त पानी में डालें ये चीजें, फर्श दिखेगा चमचमाता…

Kohramlive : घर की सफाई में झाड़ू-पोछा रोजमर्रा का ऐसा...

काले पड़े तेल को फेंकने से पहले जान लें ये आसान तरीका…

Kohramlive : घर में पूड़ी, पकौड़ी, कचौड़ी या समोसे...

अपराजिता के फूलों से बनायें Blue Tea…

Kohramlive : चाय की चुस्की किसे पसंद नहीं! सुबह...

हीमोग्लोबिन बढ़ाने का बेहतर तरीका… जानें

Kohramlive : हीमोग्लोबिन शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने...