spot_img

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी दो जवान बेटियों की पीट-पीटकर मार डाला। इल्जाम है कि इस भयावह घटना में उसने अपने दो नाबालिग बेटों को भी शामिल किया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मारी गई 20 साल की लाली और 18 साल की शीला दोनों बहनें अपने परिवार के साथ रहती थी। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव स्थित देवनारायण टोला से सामने आई है। शुरूआती जांच में ये बातें सामने आई है कि दोनों बहने का अलग-अलग युवकों से प्रेम संबंध था। खबर है कि बीते साल दोनों अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर चली गई थीं, हालांकि बाद में वे वापस लौट आई थीं। गांव में पंचायत के बाद दोनों बहनें अपने घर पर ही रह रही थीं।

कमरे में बंद कर की गई पिटाई

पुलिस ने मीडिया को बताया कि बीते सोमवार दोपहर घर के अंदर ही यह दर्दनाक घटना घटी। आरोप है कि पिता रामप्रसाद मल्लाह ने अपने दो नाबालिग बेटों की मदद से दोनों बहनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी इतनी पिटाई की गई कि दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पिता घर छोड़कर फरार हो गया, जबकि दोनों नाबालिग बेटे घर पर ही मौजूद थे। शाम के समय गांव के चौकीदार पिंटू यादव को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर दोनों बहनों के शव मिले। पुलिस ने पूरे घर को घेरकर जांच शुरू कर दी। बाद में FSL टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाये। चौकीदार के बयान पर पिता और दोनों नाबालिग भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग भाईयों को हिरासत में ले लिया गया है। फरार पिता की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य और कुछ पड़ोसी भी घर छोड़कर चले गये हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

इसे भी पढ़ें : चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

इसे भी पढ़ें : इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचायेगी पेपर…

इसे भी पढ़ें : खोया मोबाइल को खोज निकाला पुलिस ने…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...

NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचायेगी पेपर…

Bihar : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...