इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का दिन अचानक उस समय हंगामे में बदल गया, जब जमीन विवाद से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया और एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मचा दी। गोड्डा के तेतरिया गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार पर पक्षपातपूर्ण फैसला देने का इल्जाम लगाते हुये उन्हें उनके चैंबर से बाहर निकाल लिया और लगभग 300 मीटर दूर स्थित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक ले गये।

“हमारी बात नहीं सुनी गई”, आरोप लगाकर भड़के लोग

आक्रोशित लोगों का इल्जाम था कि टाइटल सूट से जुड़े भूमि विवाद में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने उदय कृष्ण सिंह के पक्ष में फैसला सुना दिया, वहीं, उनके पास अपने दावे के समर्थन में पर्याप्त दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी बातों और साक्ष्यों को उचित महत्व नहीं दिया गया, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई। नाराज लोगों ने कार्यालय में विरोध जताने के बाद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को उनके चैंबर से बाहर निकालकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचाया। उस समय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद लोगों ने आयुक्त के सचिव के समक्ष अपनी शिकायत रखी और मामले में हस्तक्षेप की मांग की। खबर है कि कमिश्नर कार्यालय पहुंचने के बाद माहौल को शांत करने की कोशिश की गई। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले को प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष रखा जायेगा ताकि निष्पक्ष और न्यायसंगत सुनवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके बाद लोगों का आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। वहीं, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने विवादित फैसले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान वे लोगों के व्यवहार से आहत और असहज नजर आये। उन्होंने घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचायेगी पेपर…

इसे भी पढ़ें : खोया मोबाइल को खोज निकाला पुलिस ने…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

इसे भी पढ़ें : JSSC का बड़ा फैसला, परीक्षा से पहले मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पोस्ट पर ग्रामीण पहुंचे थाना, बोले आंच नहीं आनी चाहिये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...