spot_img

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक रिकॉर्ड अलग-अलग फाइलों और दस्तावेजों में बिखरे रहते थे। अब नई शिक्षा व्यवस्था में अब हर छात्र की पूरी शैक्षणिक यात्रा एक डिजिटल पहचान से जुड़ने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू की गई ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR ID) को झारखंड में तेजी से लागू किया जा रहा है। स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक इसे भविष्य की शिक्षा व्यवस्था का आधार माना जा रहा है।

हर छात्र की होगी एक डिजिटल पहचान

APAAR ID को छात्रों के लिये एक स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में विकसित किया गया है। इस ID के जरिये छात्र का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा। स्कूल से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक की उपलब्धियां, अंकपत्र, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक क्रेडिट डिजिटल रूप में संरक्षित किये जा सकेंगे। शिक्षा विशेषज्ञ इसे “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

विश्वविद्यालयों में बढ़ी अनिवार्यता

झारखंड के विश्वविद्यालयों में APAAR ID और Academic Bank of Credits (ABC) ID को तेजी से लागू किया जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि छात्रों की प्रोफाइल अपडेट करते समय APAAR ID को अनिवार्य रूप से लिंक किया जाये। अब नये नामांकन के दौरान भी चांसलर पोर्टल पर छात्रों से APAAR और ABC ID की जानकारी ली जा रही है। आने वाले दिनों में परीक्षा फॉर्म, क्रेडिट ट्रांसफर और कई शैक्षणिक प्रक्रियाओं को भी इससे जोड़ने की तैयारी है। झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में APAAR ID बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न जिलों के आंकड़ों के अनुसार अब तक केवल 40 से 55 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही APAAR ID बन पाई है।

छात्रों को यह होगा फायदा

रांची विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि APAAR ID छात्रों के लिये एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान बनेगी। इससे पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध रहेगा। विश्वविद्यालय बदलने पर क्रेडिट ट्रांसफर आसान होगा। मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सेवाओं तक पहुंच सरल होगी। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

इसे भी पढ़ें : चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

इसे भी पढ़ें : इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचायेगी पेपर…

इसे भी पढ़ें : खोया मोबाइल को खोज निकाला पुलिस ने…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...

NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचायेगी पेपर…

Bihar : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...