Kohramlive : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। उर्वशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म की शूटिंग का वीडियो पोस्ट किया है। वह फिल्म द लेजेंड के सेट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में कैमरा और क्रू भी नजर आ रहे हैं। वह फिल्म का एक एक्शन सीन शूट कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्लीज मुझे बचाओ। बतौर एक्ट्रेस मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म द लेजेंड 28 जुलाई 2022 को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। आप सभी के प्यार और दुआओं की मुझे जरूरत है।’ इसके कुछ देर बाद उर्वशी रौतेला ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। इसके बाद यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वह ठीक हैं या नहीं।

डिलीट कर दिया पोस्ट
उर्वशी के इस वीडियो पर तरह-तरह के कैप्शन आने लगे इसके बाद उर्वशी ने पोस्ट डिलीट कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया था, मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्हें किससे बचाना है। क्या वह हम सबसे यह कह रही हैं कि फिल्म देखकर उनका करियर बचा लें? एक और ने लिखा था कि क्या यह टायपो था या कुछ और खतरे की बात है। उर्वशी ने पोस्ट एक घंटे के अंदर डिलीट कर दिया। इस वजह से फैन्स और ज्यादा कन्फ्यूज हो रहे हैं।
फैन्स को हुई चिंता
वीडियो में उर्वशी ब्लैक आउटफिट्स में हाथ में गन लिए थीं। उनके सामने कुछ गुंडे थे जो उन पर अटैक करने जा रही थी। उर्वशी के वीडियो डिलीट करने के बाद कुछ लोग पुराने पोस्ट्स पर कमेंट कर रहे हैं कि वीडियो क्यों डिलीट कर दिया। सब कुछ ठीक तो है ना?
इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल














