spot_img
spot_img

मॉल में तैनात गार्ड की मौ’त के बाद बवाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई चौक स्थित वी मार्ट मॉल के गार्ड रामवृत महतो की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये और बड़गाई चौक के पास रोड को जाम कर दिया। गुस्साये लोगों में कुछ का इल्जाम था कि बीते शनिवार की रात गार्ड रामवृत महतो की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर को छुपा कर रखा गया, वहीं घटना के वक्त का CCTV कैमरा भी बंद कर दिया गया। घरवाले और स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि एक साजिश के तहत गार्ड रामवृत महतो की हत्या की गई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये। मौके पर पहुंची सदर पुलिस के बहुत समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।

मौके पर मौजूद मृतक के घरवालों ने पुलिस को बताया कि रामवृत महतो वी मार्ट मॉल में गार्ड का काम करते थे। हर रोज की तरह वे शनिवार की शाम अपने काम पर गये। उसी रात 9 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। उन्हें बताया गया कि मॉल में गिरने के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस समय उनकी मौत हुई, उस समय मॉल के कैमरा को बंद कर दिया गया था। ड्यूटी में रहते मौत होने की वजह से कंपनी को मुआवजा मांग रहे थे। वहीं कंपनी की तरफ से मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रामवृत महतो को सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से रखा गया था। एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। मुआवजे को लेकर जो भी फैसला लिया जायेगा, वह एजेंसी के पदाधिकारी को बता दिया जायेगा। वहीं, पुलिस का कहना था कि लोगों की मांग पर बातचीत की जा रही है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिये पुलिस हर संभव कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़ें :घात लगाकर रिटायर्ड IAS की पत्नी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें

इसे भी पढ़ें :IT की रेड, 26 करोड़ कैश जब्त… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, रेड अलर्ट जारी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा तूफान “रेमल” का असर… जानें कब

इसे भी पढ़ें :निपटा लें जरूरी काम, जून में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद… जानें कब-कब

इसे भी पढ़ें :एक साथ चार दुकानों में यह क्या हो गया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...