Kohramlive : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे के निधन के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। बढ़ते हंगामा को देखते हुये अस्पताल अधीक्षक डॉ असीम दास ने दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। घरवालों का इल्जाम था कि डॉक्टरों की लापरवाही और अनदेखी के चलते केंद्रीय मंत्री के भाई निर्मल चौबे की मौत हो गई। वो सेना से रिटायर्ड हुये थे। परिजनों का कहना था कि जिस वक्त निर्मल चौबे ने आखिरी सांस ली, उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल में लगे CCTV फुटेज को चेक कराया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते तीन दिनों से निर्मल चौबे का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ती चली गई, पर इलाज में घोर लापरवाही और अनदेखी की गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम दास ने मीडिया को बताया कि मरीज को काफी गंभीर हालत में लाया गया था। उन्हें हार्ट अटैक होने की बात सामने आई थी। अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया था। जरूरी दवा देने के बाद उन्हें उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ICU में किसी डॉक्टर के नहीं रहने के चलते अधीक्षक ने दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया।
Bihar | Brother of Union Minister Ashwini Choubey, Nirmal Chaubey died at Mayaganj Hospital in Bhagalpur; relatives claim medical negligence. 2 doctors suspended
“He felt physical discomfort&we rushed him here. There was no doctor. ICU is without doctor,” says a relative,Chandan pic.twitter.com/vhT35ITXEl
— ANI (@ANI) January 27, 2023
इसे भी पढ़ें : Pariksha pe charcha 2023: नकल करने वालों के लिए PM मोदी ने कही बड़ी बात… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अगले 6 माह में बूढ़ा पहाड़ की बदलेगी तस्वीर : CM
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ 1st T20 : रांची टी20 मैच में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग
इसे भी पढ़ें :जग्गू को बेरहमी से मार डाला
इसे भी पढ़ें :IND Vs NZ : रांची में अब कुछ मिनटों में शुरू हो रहा पहला T20 मैच, स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा
इसे भी पढ़ें :U19 Womens T20 World Cup : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया
इसे भी पढ़ें :Agniveer Navy भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड








