kohramlive desk : UP बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द हो गई है। आज 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जानी थी। मगर उससे पहले ही अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया जिसके चलते 24 जनपदों में एग्जाम कैंसिल कर दिया गया। अब 13 अप्रैल को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 24 जिलों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित होगी। छात्रों को अब बुधवार 13 अप्रैल को री-एग्जम के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा
DIOS सस्पेंड
पेपर लीक के मामले में बलिया के DIOS को सस्पेंड भी कर दिया गया है। ACS माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ मीटिंग में कहा कि पेपर लीक करने वालों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। NSA लगाया जाए और STF अपनी जांच में जल्द दोषियों की पहचान करे।
बलिया से लीक होने की आशंका
पेपर के बलिया से लीक होने की आशंका है। प्रशासन दोषियों पर शिकंजा कसने के लिए तेजी से जांच कर रहा है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नई एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। आराधना शुक्ला ने अपने बयान में कहा था कि पेपर लीक जैसे मामलों में बच्चों की कोई गलती नहीं होती, इसलिए शिक्षा विभाग पूरी कोशिश करेगा कि छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो।
इसे भी पढ़ें : नालंदा पुलिस के हाथ लगी झारखंड की ‘लैला’
इसे भी पढ़ें : ‘न्यूरो फिजिशियन के नाम पर बनता रहा बिल, नहीं रहा बच्चा’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्वीर
इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…














