spot_img
spot_img
spot_img

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : यूपी निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। EC ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन होने हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे जारी कर दिये जाएंगे। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।यूपी निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की घोषणा कर दी गई। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी।  इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।

वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर्स हैं और 20248099 महिला वोटर्स हैं।

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव होगा।

दूसरे चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग

दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें :‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के बोमन-बेली से पीएम ने की मुलाकात

इसे भी पढ़ें :एक दर्जन से ज्यादा घर खाक… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :अब क्या होगा मोहन के दो मासूम बच्चों का… देखें

इसे भी पढ़ें :महानायक की सेहत अभी ठीक नहीं, दोबारा शूटिंग शुरू करने में लगेगा वक्त

इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :रांची में पार्षद के घर के बाहर फायरिंग…

इसे भी पढ़ें :लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति मुर्मू…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...