Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने विमान के सामने पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कॉकपिट में बैठने के बाद, एक महिला अधिकारी ने उन्हें हेलमेट पहनने और अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की, जिसके बाद उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी। मुर्मू ने 25 मिनट की अपनी उड़ान पूरी होने के बाद कहा- अच्छा लगा। वो तीनों सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की तीन दिन की यात्रा पर हैं। तेजपुर पहुंचने के बाद मुर्मू को भारतीय वायुसेना कर्मियों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और फिर उन्हें सुखोई विमान में उनकी उड़ान को लेकर आधिकारिक जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद वह ‘फ्लाइंग सूट’ पहनकर हैंगर (जहां विमान खड़े होते हैं) पहुंचीं। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के बाद किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं।






#WATCH असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/vNpfHWCPwd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023

राष्ट्रपति मुर्मू अपना असम दौरा पूरा कर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेजपुर से रवाना हो गईं।
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ CNG और PNG, जानें नई कीमत
इसे भी पढ़ें : 37 IAS-26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें






