UP : कोर्ट में पेशी के लिये गये दो बंदियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। एक गोली बंदी मिथिलेश की पीठ में और दूसरे बंदी सत्य प्रकाश के हाथ में गोली लगी है। कोर्ट परिसर में गोली चलने के बाद वहां तहलका मच गया। भागते हमलावरों को लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया। वहीं जख्मी बंदियों को बेहतर इलाज के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस दुस्साहसिक वारदात को तब अंजाम दिया गया जब पुलिस दोनों बंदियों को पेशी के लिये कोर्ट लेकर आई थी। यह वारदात यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर में हुई थी। जख्मी दोनों बंदी बादल यादव हत्याकांड के संदेही गुनाहगार हैं। इल्जाम है कि सत्य प्रकाश उर्फ गोलू राय एवं मिथलेश गिरी ने साल 2022 में धर्मापुर बाजार में एक दुकान में बादल यादव और अंकित यादव को छुरा से मारकर बेतरह जख्मी कर दिया था। बाद में बादल यादव को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।
बादल यादव हत्याकांड के नामजद गुनाहगार सत्य प्रकाश उर्फ गोलू राय और मिथलेश गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों जेल में बंद थे। पुलिस को शक है कि बदला लेने की नीयत से इन दोनों बंदियों पर गोलियां बरसा दी गई। कुछ गोलियां मिस फायर हो गई थी। पुलिस का शक मारे गये बादल यादव के करीबियों पर है।
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : गोबर की अचानक बढ़ी मांग, हो गई मंहगी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : 13 छात्राओं का यौन शोषण करने वाले कंप्यूटर टीचर का क्या हुआ, जानें…
इसे भी पढ़ें : 74 IAS अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…
इसे भी पढ़ें : धूलभरी आंधी ने मचाई तबाही, अगले दो रोज रहें अलर्ट, जानें क्यों…












