Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में ठंड बेजोड़ है। सूरज के ढलते ही शाम को सड़कों पर विरानी छा जाती है। रांची के कांके में सबसे ज्यादा ठंडा है। वहां का पारा 5 डिग्री तक जा चुका है। सर्द हवाओं के झोंके शाम में ज्यादातर लोगों को घर में ही रहने पर मजबूर कर देते है। यही हाल राज्य के अन्य जिलों का भी है। आने वाले 7 दिनों तक मौसम का यहीं हाल रहेगा। ठिठुरन खूब सतायेगी। न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक जा चुका है।
रांची के मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि पूरब से आ रही हवा कनकनी बढ़ा रही है। हिमालय क्षेत्र में अब बर्फबारी भी तेज हो चुकी है। जिसका असर झारखंड में झलक रहा है। कई जिलों का तापमान तो 7 से 8 डिग्री तक गिर चुका है। रांची के कांके का न्यूनतम पारा गुजरे 24 घंटे में 5.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इस ठंड भरे मौसम में लोगों खासकर बच्चे और बुजुर्ग को अपना ख्याल रखने की जरूरत है। ठंड से बचने का पूरा जुगाड़ रखना होगा। अगर किसी को ठंड में ठिठुरते देखें तो फौरन रांची नगर निगम को सूचित करें। रांची में रैन बसेरा को ठीक-ठाक किया गया है।
कांके का पारा 5.6 डिग्री
राजधानी रांची के कांके का पारा सबसे कम 5.6 डिग्री रहा। वहीं गुमला भी ठंडा रहा। वहां का पारा 6.9 डिग्री है। रांची 9, चतरा 7.5, गढ़वा 7.8, पलामू 8.02, रामगढ़ 8.9, लोहरदगा 7, सिमडेगा 9, लातेहार 8.3, देवघर 9.4, बोकारो 10.1, खूंटी 7, गिरिडीह 11, साहिबगंज 12, पश्चिमी सिंहभूम 9.5, जमशेदपुर 12.4, एवं डाल्टनगंज 9.5 में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के नये CM भजनलाल शर्मा ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : जिनके 18 साल पूरे गये, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े : DC
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा










