spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बच्चों में पढ़ाई की रुचि बढ़ाने को निकाला अनोखा आइडिया

Date:

spot_img
spot_img

तीन किताबें इश्यू कराओ, फ्री में घुड़सवारी करो

कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में वेन्डेल नाम का कस्बा है। यहां के एक डे केयर सेंटर में काम करने वाली कैटिलिन गूच ने महसूस किया कि बच्चों की पढ़ने की क्षमता बेहद कम है। बच्चों की किताबों में भी कोई रुचि नहीं है। 2017 में गूच ने एक अनोखा आइडिया निकाला। उन्होंने स्थानीय लाइब्रेरी से एक करार किया कि जो भी बच्चे वहां जाकर तीन या तीन से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए इश्यू कराएंगे, उन्हें वह अपने पिता के अस्तबल में सैर कराएंगी।

इसे भी पढ़ें :7 साल की ये बच्ची है दुनिया की सबसे मजबूत लड़की, उठा लेती है 80 किलो का वजन

गूच के पिता का 87 एकड़ में फैला अस्तबल है। इसमें 80 घोड़े हैं। इसके लिए उन्होंने 2017 में गैर-लाभकारी संस्था ‘सैडल अप एंड रीड’ बनाई। गूच बताती हैं कि पांच भाई-बहनों के बीच उनका बचपन घोड़ों के साथ मस्ती करते हुए बीता। तीन साल की उम्र से वह घुड़सवारी कर रही हैं। उन्हें पढ़ने का भी शौक है। गूच कहती हैं कि घोड़ों के बीच बच्चे न सिर्फ मस्ती करते हैं, बल्कि उनसे जुड़ाव भी महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें :ला सेलिनास -यहां बड़े होते ही लड़कियां बन जाते हैं लड़के

गूच कहती हैं, इससे बच्चों को दो फायदे मिल रहे हैं, वे पढ़ भी रहे हैं और अस्तबल में घोड़ों के साथ जुड़ाव महसूस करने से पशुओं के प्रति प्रेम भी बढ़ रहा है। हाल ही में गूच ने अपने समूह और काम की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद एक ही सप्ताह के अंदर लाखों लोगों तक उनकी कहानी पहुंच गई। ओपरा विन्फ्रे ने भी उनके काम की तारीफ की है। गूच एक पॉडकास्ट शो भी चलाती हैं।

इसे भी पढ़ें :फोन उठाते ही हैलो क्‍यों बोलते हैं, रोचक है इसकी कहानी

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...