spot_img

7 साल की ये बच्ची है दुनिया की सबसे मजबूत लड़की, उठा लेती है 80 किलो का वजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : कनाडा की सात साल की रोरी वैन उल्फत इन दिनों सोशल मीडिया पर दुनिया के सामने नई सनसनी बनकर उभरी हैं। 7 साल की रोरी के कारनामे से पूरी दुनिया दंग है। 7 साल की बच्ची ने वेट लिफ्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया है। रोरी वैन 80 किग्रा डेडलिफ्ट कर सकती है, वहीं स्नैच में 32 किग्रा वजन उठा सकती है। रोरी ने साबित कर दिया कि कम उम्र और वजन काफी आपकी रुकावट नहीं बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : साल में 12 घंटे के लिए खुला है ये मंदिर, जहां विराजमान हैं शिव-शक्ति

2 साल की ट्रेनिंग में पाया ये मुकाम

रिपोर्ट के मुताबिक रोरी वैन ने यह उपलब्धि केवल 2 साल की ट्रेनिंग के बाद हासिल की है। उसने अपने 5वें जन्मदिन के बाद वजन उठाने की प्रैक्टिस शुरू की थी। इतने कम समय ने रोरी ने शानदार उपलब्धियों को हासिल कर अपना लोहा मनवा दिया है। लैंडबाइबल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार रोरी कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इनकी अभी लंबाई केवल चार फीट है। रोरी कनाडा में अपने माता-पिता और पांच साल के छोटे भाई के साथ रहती हैं। रोरी का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे इनके माता-पिता चलाते हैं।

रोरी प्रति सप्ताह 9 घंटे से अधिक ट्रेनिंग करती है

पिछले सप्ताह, उसे 30 किग्रा भार वर्ग में अंडर -11 और अंडर -13 यूथ नेशनल चैंपियन के लिए उसने खिताब हासिल कर सबको चौंका दिया। रोरी अपने उम्र और वजन के मुकाबले कई गुना आधिक वजन उठाती है। दो किसी करिश्मे से कम नहीं हैं। अभी तक के इतिहास में वह सबसे कम उम्र की अमेरिकी युवा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। रोरी प्रति सप्ताह 9 घंटे से अधिक ट्रेनिंग करती हैं। वह वेटलिफ्टिंग में 4 घंटे का समय देती है। कि रोरी दुनिया में सात साल की सबसे मजबूत फीमेल हैं।

इसे भी पढ़ें : Death के बाद महिला ने 10 बार की विदेश यात्रा

सोशल मीडिया पर लोग रोरी की उपलब्धि पर हैरान है

एक वेबसाइट से बात करते हुए रोरी ने कहा कि, मुझे मजबूत रहना पसंद है। मजबूत होने पर मुझे और बेहतर करने व ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। वह कहती कि,’मैं मुकाबले से पहले और बाद में ज्यादा नहीं सोचती। मैं हमेशा अपने दिमाग को प्रैक्टिस और बेहतर करने पर फोकस रखती हूं। इसके अलावा मैं ज्यादा नहीं सोचती। सोशल मीडिया पर लोग रोरी की उपलब्धि पर हैरान हैं।

इसे भी पढ़ें : व्हेल की उल्टी ने पलटी किस्मत, गरीब मछुआरा बना करोड़पति

spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...