Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में झारखंड पुलिस के जवानों का अलग ही रूप देखने को मिला। मौका था राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह का, जहां CM हेमंत सोरेन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के मैदान में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। कई जवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा—खेल में जीत-हार मायने नहीं रखती, असली जीत मैदान में उतरने और पूरी मेहनत से खेलने में है। CM ने यह भी साफ किया कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए खेल बेहद जरूरी है, और पुलिस विभाग द्वारा जवानों के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करना एक सराहनीय पहल है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे, जहां खेल और उत्साह का माहौल पूरे शबाब पर दिखा।
इसे भी पढ़ें : बाहुबली विधायक को मिली बेल, मोकामा में बढ़ी हलचल…






