UP : जालिम साजिद के क्रूर पंजों में अपने 13 साल के बेटे आयुष और 6 साल के बेटे अहान उर्फ हनी को खो देने वाले बदनसीब बाप विनोद ठाकुर ने रविवार को सुसाइड करने की कोशिश की। दिन के उजाले में अपने घर के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद वहां तहलका मच गया। तुरंत मौके पर पहुंच गई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने धधकती आग पर काबू पा लिया। कुछ लोगों ने मीडिया को बताया कि मारे गये बच्चों के पिता विनोद कुमार ने अपनी बाइक घर से निकाल कर बाहर खड़ी की थी। फिर बाइक में पेट्रोल का पाइप खींच दिया, और माचिस मार दी। घर के पास ही पुलिस फोर्स तैनात थी, तुरंत आई और एक अनहोनी टाल दी।
यहां याद दिला दें कि बीते 19 मार्च की शाम साजिद घातक हथियार लेकर विनोद ठाकुर के घर में घुस गया था और उनके दोनों बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बेटे पीयूष को लहुलूहान कर छोड़ दिया था। वहीं, मुख्य गुनहगार साजिद उसी रोज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। वहीं, जावेद भाग गया था। बाद में जावेद ने बरेली में सरेंडर कर दिया था। घटना के बाद से बदायूं के बाबा कॉलोनी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें
इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर