Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने आज दिन दहाड़े मेन रोड के चर्च रोड के पास बजरुद्दीन उर्फ छोटू पर गोलियों की बौछार कर दी। छोटू के सीने और गले में गोलियां मारी गई। राजधानी के हृदय स्थल माने जाने वाले मेन रोड में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बड़े आराम से वहां से हथियार लहराते हुये भाग निकले। इस वारदात के बारे में जिसने भी देखा-सुना वह दंग रह गये। सबसे हैरत की बात यह है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, उस समय रांची पुलिस ने मेन रोड में फ्लैग मार्च निकाल रखी थी।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर डेली मार्कट थाना है। छोटू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी करने चर्च रोड में आया हुआ था। वह रांची में मौलाना आजाद कॉलोनी में रहता था। खून से लथपथ छोटू को रिम्स ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मारे गये छोटू दागी किस्म का युवक था। उसके खिलाफ गढ़वा में कई केस दर्ज हैं। बीते साल अक्टूबर में वह जेल से बाहर निकला था।
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें
इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी को ले अलर्ट मोड में रांची पुलिस, SSP ने दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : कुलदीप चौधरी चाईबासा के नये DC, जाधव विजया गईं बोकारो…
इसे भी पढ़ें : बोकारो में एनकाउंटर, 100 से ज्यादा राउंड चली गोलियां… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…





