Bihar : CM नीतीश कुमार की कैबिनेट में आज कई अहम फैसले लिए गये। कुल 43 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। अब शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा तीन की जगह पांच बार होगी। वहीं शिक्षकों द्वारा बरती गई अनुशासनहीनता को पूरी गंभीरता से लिया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुशासनहीन शिक्षकों का ट्रांसफर प्रखंड स्तर पर कर सकते हैं। वहीं शिक्षक अपील कर सकते हैं। कैबिनेट में महंगाई भत्ते में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। 239 प्रतिशत की जगह अब 246 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान पर मंजूरी दी गई है। वहीं प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 नये पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। पटना सर्किट हाउस की सूरत की भी बदलेगी। करीब 34 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई है। 2500 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए 300करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM














