Garhwa(Nityanand Dubey) : संविधान दिवस के अवसर पर आज गढ़वा में एक खास कार्यक्रम हुये। DC शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सरकारी मुलाजिमों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों एवं दायित्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प लेने पर जोर दिया। वहीं समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के साथ-साथ विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की बात कही। व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता को सुनिश्चित करने के लिए भाइचारे को बढ़ाने का भी संकल्प लिया। संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ ली गई। DC शेखर जमुआर ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, यह वही दिन है जब भारत के संविधान का मसौदा अपनाया गया था। मौके पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार






