GUMLA : एक टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गयी। ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं चार लोग जख्मी हो गए। ऑटो का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मरने वाला 40 साल का गंदरा उरांव तिलसिरि गांव का रहने वाला था। वहीं जख्मी लोगों में जोगिंदर उरांव (30), बुधमनिया उराइन (28), अंबाटोली निवासी सुशीला उराइन (50) और बिगनी उराइन (40) शामिल है। सभी तिलसिरि के रहने वाले हैं। घटना मंगलवार रात की है।
घटना के संबंध में जख्मी बुधमनिया उराइन ने बताया कि घर में लड़की की शादी है। सगाई की रश्म लिए 12 लोग सिसई के डाढ़हा गये थे। समारोह खत्म होने के बाद लौट रहे थे, तभी पुटो गांव के खाकसी ढलान के पास ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई और हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : ड्राइवर को झपकी क्या आई, 50 यात्री पहुंच गए अस्पताल
इसे भी पढ़ें : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को






