किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh/Arti) : माता पिता के साये से वंचित अनाथ और असहाय एक भाई और तीन बहनों का अब कोई नाथ नहीं। बहनों में सबसे बड़ी अनीमा का दुख यह है कि मां का डेथ सर्टिफिकेट तक उसे नहीं दिया जा रहा। पिता बिठू टोप्‍पो की 2007 में हत्‍या कर दी गई थी, वहीं 8 जून को मां चारी टोप्‍पो को कोरोना निगल गया। एक बड़ा भाई ठनका गिरने से मर गया।

Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…

अनीमा का कहना है वह जब कभी अपनी मां का डेथ सर्टिफिकेट लेने संत अन्ना अस्‍पताल जाती है तो उससे पैसे मांगे जाते हैं। उसके पास फूटी कौड़ी नहीं। नारी समिति से 54 हजार रुपया कर्ज लेकर मां का इलाज कराया था, पर उसे भी बचा नहीं पाई। स्‍थानीय विधायक राजेश कच्‍छप और कद्दावर नेता आरती कुजूर के कहने पर अस्‍पताल प्रबंधन ने बिल आधा माफ कर दिया था। कुल बिल 2 लाख 63 हजार 908 रुपये का थमाया गया था।

उसे पूरा बिल चुकाने के लिए बार-बार कहा जाता है। कफन जुटाना मुश्किल था बिल कहां से चुकाउं। मां के मरने के बाद बहुत बुरा हाल है। पढ़ाई लिखाई छूट गई। राशन पानी तक का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। भाई भी छोटा है वह भी करे तो क्‍या। नामकुम के बीडीओ और सीओ से हाथ जोड़कर विनती की हूं। उम्‍मीद है कुछ न कुछ भला वह जरूर सोचेंगे। इतनी बड़ी दुनिया में आज खुद को बिल्‍कुल अकेला पाती हूं। शायद किसी को तरस आए हम अनाथ भाई-बहनों पर।

Read More : खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…

Read More : कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...