गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग भरभरा कर ढह गयी। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को मलबे से बाहर निकाला। मगर तबतक 8 लोग दम तोड़ चुके थे। मामला जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। यहां एक मकान में अचानक धमाका हुआ। जिससे दो मंजिला इमारत ज़मींदोज़ हो गयी। पुलिस को आशंका है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुआ है। हादसे में 2 पुरुष, दो महिला और 4 बच्चों की मौत की खबर है।
Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
सिलेंडर ब्लास्ट में इन लोगों की हुई मौत]
1- निसार अहमद सन ऑफ नूर उल हसन 35 वर्ष
2- शमशाद सन ऑफ नुरुल हसन 28
3- साइकिन निशा वाइफ ऑफ निसार अहमद 35
4- रुबीना बानो डॉटर आफ नूर उल हसन 32
5- मोहम्मद शोएब सन ऑफ आरिफ 2 वर्ष
6- मेराज सन ऑफ इरशाद 11 वर्ष
7- नूरी सबा डॉटर ऑफ निसार अहमद 12 वर्ष
8- शहजाद अहमद सन ऑफ निसार 14 वर्ष
जानकारी के अनुसार जिस मकान में यह धमाका हुआ है। उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था। पुलिस हादसे का कारण जानने में जुटी है। प्रथम दृष्टया इसे सिलिंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है। घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और मामले में उच्चाधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए।
Read More : BREAKING : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, High Level मीटिंग के बाद पीएम का फैसला






