पलामू : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क के लटपौरी गांव के पास एक हाइवा अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। ये घटना रात की है। इस हादसे में किसी की जान को कोई छति तो नहीं हुई। लेकिन शिवनारायण राम और कुबेर विश्वकर्मा का घर छतिग्रस्त हो गया।
हाइवा घर में घुसने से पहले, कार और बिजली के खंभे को पूरी तरह छतिग्रस्त कर चुका था। घरों में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फ़रार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : सेवा सदन के पास चली गोली, इलाके में सनसनी…
इसे भी पढ़ें : मकान मालिक का आया कॉल, बात सुन उड़ गए अमूल के प्रोडक्शन हेड के होश









