रांची : बुधवार की देर रात सरेराह एक दवा दुकान को टारगेट कर बदमाशों ने गोली चलाई। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। बदमाश दुकान से 6000 रुपये लेकर फरार हो गए। ये वारदात रांची सेवा सदन पास घटी। जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गयी। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक अपराधियों की कोई सूचना नहीं मिल पाई है।






