spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • दूसरा घायल और तीसरा पूरी तरह सुरक्षित
  •  मृतक की रेलवे में लगी थी नौकरी

चाईबासा: चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमिरता गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान खोली निवासी 20 साल के  विकास तांती के रूप में हुई है। हादसे में सूरज पांडेय ( 23 ) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। विकास की हाल ही में रेलवे में नौकरी लगने वाली थी।

Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्‍तार के करीबी समेत दो को भूना

बाइक पर जा रहे थे तीन दोस्त

स्थानीय लोगों के अनुसार,  मृतक विकास तांती अपने दोस्त सूरज पांडे व टिंकू नाग के साथ एक बाइक से जराइकेला से मनोहरपुर की ओर आ रहा था। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सिमिरता गांव के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर कटहल के एक पेड़ से टकरा गई।



Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

विकास के सिर पर लगी गंभीर चोट

इस हादसे में विकास तांती के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। सूरज पांडे भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा युवक टिंकू नागपुरी पूरी तरह स्वस्थ है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मनोहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और घायल सूरज को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक विकास के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Read More : 16 मई से ट्रेवल के लिए E-Pass जरूरी, चाहिए तो यहां करें अप्‍लाई


spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...