spot_img
spot_img

जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्‍तार के करीबी समेत दो को भूना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पुलिस ने एनकाउंटर में गैंगस्‍टर अंशु दीक्षित को मार गिराया  

यूपी : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में गैंगवार। बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के करीबी मेराज समेत दो खूंखार माफिया मुकीम काला को गोलियों से भून दिया। जेल में गैंगवार की घटना से ह‍ड़कंप मच गया। इस हत्याकांड को अंजाम दिया पूर्वांचल के बड़े गैंगस्टर अंशु दीक्षित ने। जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

अंशु दीक्षित
अंशु दीक्षित

जेल के अंदर हुए इस खूनी खेल ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना के बाद चित्रकूट पुलिस के आला अधिकारी जेल में मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। इस हत्याकांड को लेकर चित्रकूट प्रशासन ने कहा है कि मुकीम काला और मेरज अली की हत्या करने के बाद अंशु दीक्षित ने जेल के पांच कैदियों को बंधक बना लिया था। जेल प्रशासन ने अंशु दीक्षित को कैदियों को छोड़ने के लिए कहा और जब उसने ऐसा नहीं किया तो दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जिसमें अंशु दीक्षित भी मारा गया। जेल प्रशासन की तरफ से पूरे जेल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर जेल में इतने बड़े हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया।

मुकीम काला
मुकीम काला

Read More : युवती को मिलने बुलाया और फिर दोस्‍तों के साथ मिलकर लूट ली अस्‍मत

एनकाउंटर में मारा गया गैंगेस्टर अंशु दीक्षित सीतापुर का रहने वाला था। अंशु साल 2014 से ही यह यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उस पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे। पुलिस को चकमा देकर अंशु दीक्षित नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन 5 दिसंबर 2014 को एसटीएफ को सूचना मिली जिसके बाद एक मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया था।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

वहीं गैंगेस्टर मुकीम काला शामली के जहानपुरा का रहने वाला था। बेहद कम समय में वह अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन गया। शुरुआत में छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम देने के बाद मुकीम काला कग्गा गैंग में शामिल हो गया था। पुलिस मुठभेड़ में गैंग के सरगना के मारे जाने के बाद मुकीम खुद गिरोह का मुखिया बन गया। अपने साथियों की मदद से मुकीम काला ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में दर्जनों अपराधों को अंजाम दिया। मुकीम पर 50 करोड़ से ज्यादा की लूटपाट और दर्जनों हत्याओं का आरोप है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...