Kohramlive : साल 2003 में MP में अपने दम पर भाजपा को सत्ता के शिखर पर ले जाने वाली उमा भारती हिमालय के लिए निकल जाने वाली है। उन्होंने चुनाव-प्रचार से दूरी बना ली है। संभवत शुक्रवार को हिमालय के लिए निकल जायेगी। कुछ रोज बद्री-केदार पर रहेंगी। वहीं इस दरम्यान आत्मचिंतन करेंगी कि साल 2003 में लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को ध्वस्त किया था, उनमें से कितने पूरे हुये।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उमा भारती ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वह गुरुवार को अपने जन्मस्थान के लिए निकल रही है। उनका जन्मस्थान टीकमगढ़ के इंडा गांव में है। चतुर्दशी तक वह अपने मातृ कुल एवं पितृ कुल की कुल देवियों को प्रणाम करेंगी। फिर ओरछा में रामराजा सरकार को माथा टेक कर हिमालय के लिए निकल जायेंगी। उन्होंने कहा कि गुजरे साढ़े तीन वर्षों के मुख्यमंत्री शिवराज जी के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी कार्यों की भी शुरुआत हुई है। उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवार घोषित हो गये हैं। अभी मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी का घोषणापत्र आना बाकी है। इसके आधार पर हमारी पार्टी जनादेश मांगेगी। मैं पूरी मेहनत करूंगी एवं भगवान से प्रार्थना भी करती हूं कि हमारी सरकार बने और मेरी और हम सबकी अधूरी रह गई आकांक्षाओं को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल छूटते ही बच्ची झूठी कहानी गढ़ गई, पुलिस का माथा ठनका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम से ज्यादा खेल को बेहतर मानना महत्वपूर्ण : कप्तान सविता
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो












