spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में बाइक-बोलेरो की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र के जपला रोड के गोपालपुर गांव के पास बोलेरो और बाइक की टक्‍कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों युवक शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक की टक्‍कर बोलेरो से हो गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

Read More : स्‍कूल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, छापेमारी करने गई पुलिस रह गई दंग

मृतकों की पहचान पाटन के बूढ़ी गांव निवासी सुदामा सिंह (25) और विश्रामपुर प्रखंड के कौड़िया गांव के प्रदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। सुदामा सिंह अपनी चचेरी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए खेंदरा गांव गया था। उसके साथ बाइक पर प्रदीप सिंह भी था। वापस लौटने के दौरान गोपालपुर के पास सामने से आ रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Read More : Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, जमानत प्रक्रिया पूरी

Read More : #Palamu : कल दुल्‍हन लेकर आया, आज पेड़ से लटकी मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...