spot_img

#Palamu : कल दुल्‍हन लेकर आया, आज पेड़ से लटकी मिली लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की घर से करीब 1 किलोमीटर दूर पेड़ पर बने फंदे से लटकी मिली लाश। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली। घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 27 अप्रैल को युवक की शादी हुई थी 28 अप्रैल को वह दुल्‍हन को विदा कर अपने घर लेकर आया था। घर में खुशी का माहौल था। रात को सभी खाना खाकर सो गये। युवक रात करीब 10 बजे घर से निकला और अहले सु‍बह पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया मामला आत्‍महत्‍या का है। बाकी पुलिस जांच में जुटी है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Read More : आज से 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 3 बजे के बाद बिना मतलब रोड पर दिखे तो…

Read More : कोरोना ने झारखंड के एक बड़े नेता की ली जान, नहीं रहे #BJP के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा

 

युवक की पहचान सुरेश गुप्ता के 27 साल के बेटे पिंटू गुप्ता के रूप में की गई। पिंटू की शादी मंगलवार को नावाबाजार के लालगढ़ में हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद दुल्हन के साथ अपने घर आया। पिंटू दिल्ली में अपने पिता के साथ रह कर काम करता था। तीन माह पहले सतबरवा आया था। मृतक के पिता सुरेश गुप्ता ने बताया कि पिंटू की डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी। लॉकडाउन के कारण पिछले साल शादी नहीं की गई। शादी के पूर्व उसने लड़की को भी देखा था। सब उसकी मर्जी से तय हुआ था। फिर उसने ऐसा क्‍यों किया पता नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...