spot_img

दो पत्नियां, पंचायत का अनोखा फैसला…

Date:

spot_img
spot_img

UP : पति-पत्नी के विवाद अक्सर रिश्तों की डोर को उलझा देते हैं, लेकिन यूपी के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में सामने आये एक मामले में गांव की पंचायत ने ऐसा फैसला सुनाया, जो वायरल हो गया। दो पत्नियों के बीच खड़े हुये पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिये पंचायत ने पति के समय को ही बांट दिया। फैसले के अनुसार, पति अब सप्ताह के तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ बितायेगा, वहीं, सातवां दिन वह अपनी इच्छा के अनुसार गुजार सकेगा।

बेटे की चाह में हुई थी दूसरी शादी

खबर है कि युवक की पहली शादी करीब 14 साल पहले उत्तराखंड की युवती से हुई थी। इस शादी से उसकी दो बेटियां हैं। शादी के लगभग दस साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। लेकिन किस्मत का खेल ऐसा रहा कि दूसरी पत्नी से भी चार साल के दौरान दो बेटियां ही हुईं। इसके बाद भी युवक दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा और पहली पत्नी की उपेक्षा करने लगा। आर्थिक परेशानी और पति की अनदेखी से परेशान पहली पत्नी सोमवार को दढ़ियाल पुलिस चौकी पहुंच गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के परिवार और गांव के कुछ गणमान्य लोग आगे आये और आपसी बातचीत से समाधान निकालने के लिये पंचायत बुलाई गई।

घंटों चली पंचायत, फिर आया ‘समय बांटने’ का फैसला

काफी देर तक चली पंचायत में दोनों पक्षों की बातें सुनी गईं। इसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पति दोनों पत्नियों को समय देगा। पंचायत के निर्णय के अनुसार, पति सप्ताह के तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा। सप्ताह के तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन वह अपनी मर्जी के अनुसार बिता सकेगा। पंचायत ने पति के लिये आर्थिक जिम्मेदारी भी तय की। उसे पहली पत्नी के घर हर महीने का पूरा राशन पहुंचाना होगा। इसके अलावा पहली पत्नी के व्यक्तिगत खर्च के लिये उसे हर सप्ताह 500 रुपये देने होंगे। दोनों पक्षों ने पंचायत के फैसले पर सहमति जताई। लिखित और मौखिक समझौते के बाद पहली पत्नी ने पुलिस में आगे कार्रवाई नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

इसे भी पढ़ें : ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 5 राज्यों के DGP की अहम बैठक, अब इनकी खैर नहीं…

Ranchi : रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को...

इन छात्राओं को सरकार देगी स्कूटी, पेट्रोल का भी उठायेगी खर्च…

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी...

पेपर लीक पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया… जानें

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के दूसरे...

फैक्ट्री में दर्दनाक हा’दसा…

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित एक...

SP आवास के बाहर दिनदहाड़े फा’यरिंग, गार्ड की मौ’त…

Chatra : चतरा में आज यानी मंगलवार दोपहर SP...