गढ़वा : स्कूल से बाइक पर लौट रहे 8वीं के दो छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक का टायर गड्ढे में घुस जाने से बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनो छात्र सड़क पर गिर गए। हेलमेत नहीं पहनने के कारण दोनों को सिर पर गहरी चोट लगी और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक हिमांशु कुमार (14) मेराल का रहने वाला था। जबकि प्रिंस कुमार (14) बाना गांव का निवासी था। हिमांशु और प्रिंस अच्छे दोस्त थे। हिमांशु अपनी बाइक लेकर स्कूल गया था। क्लास खत्म कर दोनो दोस्त बाइक से वापस घर आ रहे थे।
दोनों छात्र बिना हेलमेट पहने बाइक चलाकर स्कूल से वापस मेराल आ रहे थे। तभी ये घटना घटी और दोनों की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची विमेंस कालेज में CBI का छापा, एक प्रोफेसर हिरासत में
इसे भी पढ़ें : बेरोजगार बेटे ने मां बाप पर ठोका केस,मांगा जिंदगी भर का हर्जाना






