Ghatshila : सोमवार को दो लोग खेत में काम करने जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। गांव की ओर आ रहा एक पतला बिजली का तार टूट कर हाईटेंशन तार पर गिरा और उसी तार के संपर्क में दोनों आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत डाबरा गांव निवासी कांदन सोरेन (45) और रामजीत हांसदा (23) के रूप में की गई। यह घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जाड़ापाल गांव की है।
आशंका जताई जा रही है की पहले एक करंट की चपेट में आया होगा। और उसे बचाने के चक्कर में दूसरा भी करंट की चपेट में आ गया होगा। और ये घटना घटी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय विधायक समीर महंती घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधाया। साथ ही डीसी सूरज कुमार से फोन पर बात कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी आग्रह किया। बिजली विभाग के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
Read More : अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…
Read More : डॉक्टरों ने दम क्या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे












