चाईबासा : पीएलएफआई के दो उग्रवादी धरा गये। गिरफ्तार उग्रवादियों में बढ़ाईया भेंगरा और मिलु कंडुलना शामिल है। दोनों संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और कई घटना में शामिल रह चुके हैं। उनके पास से एक देसी कट्टा, 11 जिंदा गोलियां, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद और एक मोबाइल मिला है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर रोई कंडुलना उर्फ सुखराम दस्ता चाईबासा और खूंटी सीमा में घूम रहा है। चाईबासा, खूंटी जिलाबल और सीआरपीएफ 94 बटालियन की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर जंगल से दोनों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल










