kohramlive desk : कोरोना का कहर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ओर रुख कर गया है। कोलकाता के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस वजह से 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के बीच होनेवाले मैच को कैंसिल कर दिया गया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय
अहमदाबाद में होना था मैच
आईपीएल के 14वें सीजन के 30वें मैच में सोमवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना था। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाना था।
सीजन के 29 मैच हुए पूरे
कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था। इसके बाद अब तक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वें मैच को फिलहाल टाल दिया गया है। इस मैच को अब फिर से किसी और दिन आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने
संक्रमित हैं ये खिलाड़ी
केकेआर के कोविड संक्रिमत खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के नाम सामने आ रहे हैं।
दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार
सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दल के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन हमें उनके दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके।
इसे भी पढ़ें :Corona Second Wave को लेकर Supreme Court सख्त, कहा- LockDown पर विचार करे केंद्र
हट चुके हैं AUS के तीन खिलाड़ी
बता दें कि कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल-14 से हट चुके हैं। इसमें एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाई हैं। जाम्पा ने आईपीएल-14 छोड़ने की वजह बायो बबल को बताया। उन्होंने कहा कि भारत में बायो-बबल छोड़ने के बाद उतना सुरक्षित महसूस नहीं होता, जितना यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान लगता था। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गए थे।










