spot_img

बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुंचे दो दूल्हे, ऐसे हुई दोनों की शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : एक अजीबो-गरीबों मामला उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है। दरअसल खबर ये है कि एक युवती से शादी करने दो युवक पहुंच गए। हैरानी की बात ये है कि जो दो युवक शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे, उसमें एक युवती का प्रेमी था। जबकि दूसरे युवक को युवती के घरवालों ने चुना था। मंडप पर दो दूल्हे के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। यह मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है, जहां सौरिख थाना क्षेत्र से दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा था। दरवाजे पर पहुंचे बारात का स्वागत करने घरवालों पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :शादी में शरीक होने के ल‍िए पहले क‍िया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर भी बात नहीं बनी तो…

मौके पर पुलिस पहुंची 

जब शादी की रस्में चल रही थी उसी दौरान वहां दुल्हन का प्रेमी भी बारात लेकर पहुंच गया। प्रेमी को देखकर दुल्हन तो खुश हो गई। युवती ने घर वालों की पसंद से चुने गए युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले कोई घटना घटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों पक्ष की बातों को पहले सुना फिर प्रेमी और प्रेमिका को अपने हिरासत में ले लिया।


युवती के प्रेमी की भी शादी 23 जून को तय हो चुकी थी 

युवती के प्रेमी की भी 23 जून को शादी तय हो चुकी थी, लेकिन वो बारात लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया प्रेमी की जिस परिवार में शादी तय हुई थी वो भी मौके पर पहुंच गए और प्रेमिका से उसकी शादी का विरोध करने लगे। तीनों पक्षों में चली घंटों की पंचायत के बाद युवती के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने भी तिलक में मिली बाइक वापस कर दी। प्रेमी की जिस परिवार में शादी तय हुई थी वो भी मौके पर पहुंच गए और प्रेमिका से उसकी शादी का विरोध करने लगे. तीनों पक्षों में चली घंटों की पंचायत के बाद युवती के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया. दूल्हे ने भी तिलक में मिली बाइक वापस कर दी।

इसे भी पढ़ें :आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…

प्रेमी- प्रेमिका की शादी हो जाती है

वहीं दूसरी तरफ युवती के प्रेमी ने भी जहां शादी तय हुई थी उस परिवार को धनराशि वापस कर समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता कर लिया । फिर समझौता पत्र लिख पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ पुलिस मौजूदगी में करा दी गई।


बारात लेकर आया युवक की शादी वहीं गावं की एक युवती से हो जाता है

बरात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव का ही एक परिवार सामने आया और अपनी बेटी की शादी का प्रस्ताव युवक के सामने रख दिया जिसके बाद दूल्हा तुरंत तैयार हो गया। इसके बाद रात में ही दोनों दूल्हों की शादी हो गई।

इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...