तहलका मचाने वाले दो गुंडे धराये, खुला बड़ा राज, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Begusarai : दिन दहाड़े हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेगुसराय में तहलका मचा देने वाले दो गुंडे धरा गये। पुलिस ने इस गुंडागर्दी को चुनौती के तौर पर लिया। पकड़े गये दोनों गुंडों की हरकत और चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था। बाद में दो बदमाशों का वीडियो वायरल भी हो गया। बिहार पुलिस ने इनके बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया। धराये दोनों गुंडों ने खुलासा किया कि वे दो नहीं चार थे। बाकी दोनों के नाम और ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ रेड कर रही थी। दबोचे गये गुडों का इतिहास भी बहुत बढ़िया नहीं है। दोनों दादाकिस्म के दागी क्रिमनल है। दोनों की जीवन कुंडली खंगाली जा रही है। गिरफ्तार युवराज और सुमित बेगुसराय का ही रहनेवाला बताया गया। हालांकि पकड़े गये बदमाशों की गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। संभावना है कि कल तक बेगुसराय पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बिना मतलब के हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला देने वाले दोनों दहशतगर्दी के दिलों दिमाग में क्या था और बेकसूर पर गोलियां बरसाकर क्या जताना चाहता था, इस बिंदु पर पुलिस अपने तरीके से पूछताछ कर रही है। यहां याद दिला दें कि ताबड़तोड़ फायरिंग कर करीब 11 लोगों को ठोकने वाले अपराधियों के सीने में कई राज दफन है। बिहार पुलिस को दहला देने वाले इस कांड में एक बेकसूर युवक की जान चली गई थी। वहीं सड़क किनारे मछली बेच रहे गरीब गुर्गो पर भी गोलियां दागी गई थी। सूत्रों के अनुसार कल कई चौंकाने वाले मामले का खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...