UP : उस्तरे से गला रेतकर दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों सगे भाई थे। मृतक बच्चों की शिनाख्त 13 साल के आयुष और 6 साल के उसके भाई आहान के तौर पर की गई। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। आरोपी के सैलून में तोड़फोड़ की। वहीं, घटना के करीब तीन घंटे के भीतर पुलिस ने संदेही गुनहगार को एंकाउंटर में मार गिराया। दिल दहलाने वाली इस वारदात को यूपी के बदायूं के बाबा कालोनी में बीते शाम अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि संदेही गुनहगार का घर में काफी आना-जाना था। वारदात की रात वह घर में सिरदर्द की बात कहकर चाय पीने आया था। इसके बाद उसने बच्चों की मां से अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए पांच हजार रुपए की मदद मांगी। थोड़ी ही देर में वह छत पर चला गया और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, तीसरे बच्चे 8 साल के पीयुष को बेतरह जख्मी कर दिया। बच्चों की मां के मुताबिक घटना के दौरान आरोपी का भाई जावेद घर के बाहर था। जावेद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, सीएम योगी ने इस घटना को लेकर अफसरों से हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। मौके पर भारी फोर्स तैनात हैं।
इसे भी पढ़ें :पांच स्टेट के साथ हाई लेवल मीटिंग, क्या बोले DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बहुत जल्द ED चौंका सकती है…
इसे भी पढ़ें :दागी युवक को खुल्लम-खुल्ला मा*री गोली, डर…
इसे भी पढ़ें :चार इकलौते बेटों की मौ*त देख हिल गये लोग…
इसे भी पढ़ें :बिहार में हुआ सीटों का बंटवारा, किसे कितनी सीट… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के गढ़ में पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी…
इसे भी पढ़ें :दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था हो रही विकसित : गर्वनर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे…
इसे भी पढ़ें :प्रश्न पत्र लीक हो जाने के इल्जाम के बाद बवाल… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :रांची से गोरखपुर के लिए चलेगी नई ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के गढ़ में पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी…
इसे भी पढ़ें :दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था हो रही विकसित : गर्वनर











