Jamshedpur : रांची-टाटा रोड पर आज एक भयानक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का नक्शा बदल गया। कार में सवार चार जवान युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी आदित्यपुर-2 के रहनेवाले थे। इनके नाम नवनीत उर्फ यश शर्मा, सूरज साव, संस्कार एवं अभय रंजन सिंह बताये गये। सबसे दुखद आलम यह है कि मृतक संस्कार कुछ रोज बाद स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई करने लंदन जाने वाला था। वहीं, अभय आदित्यपुर में एक कंपनी में काम करता था, उसका दोस्त संस्कार भुवनेश्वर में पढ़ाई करता था। हादसे की फैली खबर के बाद बारी-बारी कर अस्पताल पहुंचे घरवालो की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उनकी हालत देख हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। हादसे में मारे गये चारों जवान युवक अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। हादसे के बाद आसपास से जुटे कुछ लोगों ने क्रेन और कटर का इस्तेमाल कर कार के अंदर फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला। जिसने भी यह हादसा देखा-सुना, उनकी रूह कांप उठी। दिल दहला देने वाला यह हादसा रांची-टाटा रोड पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा गांव के पास हुआ।
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :कोसो दूर से आये लोग बिल्डिंग खड़ा कर देते, धरतीपुत्र बदहाल : CM चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :नीचे बेटे को मा*र चुका हूं, यह बोल चाबी छिन ली, फिर…
इसे भी पढ़ें :सरयू नदी में डूबते दोस्त को बचाने में तीन डूबे…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरा जवान युवक, सरकार का बड़ा आदेश…
इसे भी पढ़ें :TMC ने दो दिग्गज क्रिकेटर को दिया टिकट… किन्हें जानें
इसे भी पढ़ें :TMC ने 42 उम्मीदवारों का किया ऐलान, गठबंधन को झटका
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर मिला चिलम, उड़ता है धुआं…











