Jamtada : झारखंड में आज JPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बीच जामताड़ा, धनबाद और चतरा में खूब बवाल हुआ। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों का इल्जाम था कि प्रश्न पत्र लीक हो गया। जामताड़ा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि कोहराम लाइव नहीं करता है। वैसे जामताड़ा के मिहिजाम स्थित JJS डिग्री कॉलेज पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया, वहीं एग्जाम हॉल से बाहर निकल आये। जमकर हो-हल्ला किया। प्रश्न पत्र लीक होने का शोर मचाने लगे। JPSC की 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा ली जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे। परीक्षार्थी परीक्षा देने को तैयार नहीं हो रहे थे। इसी तरह चतरा के उप्रेंद्रनाथ वर्मा कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर भी खूब हंगामा होने की खबर है। यहां भी प्रश्न पत्र लीक हो जाने का इल्जाम लगाया गया। वहीं, धनबाद के पुटकी राजकीय उच्च विद्यालय में भी हंगामे होने की खबर है। वहां मीडिया को स्कूल में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को समझाने-बुझाने में पुलिस हांफती रही।
इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…
इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी, देश को मिली 10 नई ट्रेनें…
इसे भी पढ़ें :MLA अम्बा प्रसाद के यहां ED ने दी दबिश… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में एन*काउंटर, 3 नक्सली अरेस्ट, क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें







