BIHAR: बिहार में छपरा के मढौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिया और टेहटी बाजार के बीच में दो सहोदर भाइयों- बिनोद (छोटा) और रामधनी (बड़ा) को अपराधियों ने चाकू से गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दोनों भाई बाइक से गांव लौट रहे थे। घटना के बाद आसपास की महिलाओं ने हल्ला मचाना शुरू किया तो अपराधी अपनी बाइक से टेहटी की तरफ भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने दोनों जख्मी भाइयों को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया ।
इसे भी पढ़ें :60 बंदरों को पकड़ कर किया गया क्वारंटीन, एंटीजन टेस्ट में पाए गए…
जमीन विवाद में हुई चाकूबाजी
स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन विवाद में चाकूबाजी हुई है। उधर, अस्पताल में दोनों भाइयों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। जहां से फिर एक को पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों भाई दिन के दस बजे के करीब किसी काम से बाइक से टेहटी बाजार आ रहे थे। घर से थोड़ी दूर आगे सिहोरिया टेहटी के बीच स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए दो की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया। उनके रुकते ही ताबड़तोर चाकू से प्रहार करने लगे ।
इसे भी पढ़ें :60 बंदरों को पकड़ कर किया गया क्वारंटीन, एंटीजन टेस्ट में पाए गए…






