kohramlive desk : दक्षिणी दिल्ली में कोरोना हाट स्पाट से दिल्ली सरकार के वन विभाग ने 60 बंदरों को पकड़ कर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को तुगलकाबाद के एनिमल रेस्क्यू सेंटर में क्वारंटीन किया था। 30 बंदरों का 14 दिन का आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उन्हें अब असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंचुरी में छोड़ा जाएगा। अन्य 30 बंदर अभी भी आइसोलेशन में रखे गए हैं।
इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
किसी में कोरोना के लक्षण नहीं
पकड़े गए किसी भी बंदर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। इन बंदरों के एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। दरअसल, दिल्ली सरकार के वन विभाग के मुताबिक पिछले दिनों हैदराबाद के चिड़ियाघर में कई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद दिल्ली सरकार के वन विभाग ने एहतियातन बंदरों को ऐसी जगहों से पकड़कर क्वारंटीन किया जहां पर संक्रमण ज्यादा फैल रहा था, ताकि अन्य जानवरों में संक्रमण न फैल जाए।
इसे भी पढ़ें : केस कमजोर करने के लिए घूस ले रहा था SI, ACB की टीम ने दबोचा






