Bihar : बिहार के कैमूर में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास DFCC रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान 24 साल के प्रिंस कुमार और 22 साल के रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई सुबह घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण उन्हें ट्रैक पर आ रही ट्रेन दिखाई नहीं दी और वे उसकी चपेट में आ गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाई ठेला लगाकर अंडे बेचते थे और इसी से पूरे परिवार का गुजारा चलता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने के बाद भभुआ रोड RPF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो









