BOKARO : शनिवार को कुएं से एक महिला की लाश बरामद की गई। उसकी गर्दन और कमर पर दो बड़े पत्थर बंधे मिले। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। महिला 3 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 28 साल की राजपति देवी के रूप की गई है। यह घटना बोकारो में जरीडीह थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव की है।
Read more : इरिटेट होकर मार डाला फौजी और उसकी बीवी को : एसपी (देखें वीडियो)
पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की एफआईआर
राजपति के पति सचदेव सोरेन ने तीन दिन पहले जरीडीह थाना में महिला के लापता होने की FIR दर्ज करवाई थी। राजपति देवी खुटरी पंचायत की वर्तमान मुखिया लीलावती देवी की भतीजी थी।
Read more :फंंदे से झूलते मिली सिंचाई विभाग के रिटायर चपरासी की लाश








