GUMLA : शनिवार को घर के आंगन में नीम के पेड़ से बने प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकी मिली एक व्यक्ति की लाश। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र स्थित बंगरु गांव निवासी और सिंचाई विभाग के रिटायर चपरासी सुरेंद्र बड़ाईक (65) के रूप में की गई है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पेंशन नहीं मिलने की वजह से काफी दिनों से परेशान था। मृतक के पुत्र करण बड़ाईक उर्फ शिबू ने बताया कि शनिवार सुबह जिस वक्त घटना घटी, उस समय घर में सिर्फ उसकी मां सोमारी देवी थी। इसके कारण किसी को कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब लोग घर के अंदर आंगन में आए तो सुरेन्द्र की लाश पेड़ में फंदे से लटकती मिली। आनन फानन में लोगों द्वारा उन्हें पालकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन तब तक सुरेंद्र बड़ाईक की मौत हो चुकी थी।
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
Read more:पति की प्रेमिका को जमकर धुना, प्राइवेट पार्ट में झोंक दी मिर्च
Read more:जीतेन्द्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ प्रशस्ति सम्मान
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार






