Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शंकर प्रधान और विकास सामड शामिल है। एसपी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सदर दिलीप खलखो के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। छापामारी टीम ने टोटो पहुंचकर शंकर प्रधान की दुकान में छापेमारी की। जिसमें ढाई किलो अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए गांजा को जब्त किया गया। उसकी निशानदेही पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत विकास सामड़ के किराए के घर में बक्सा में छुपा के रखे डेढ़ किलो गांजा भी पुलिस ने जब्त किया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सदर दिलीप खलखो, सदर अंचल निरीक्षक खुर्शीद आलम, थाना प्रभारी मुफ्फसिल पवन चंद्र पाठक, पुलिस निरीक्षक कंट्रोल रूम अनिल कुमार तिवारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Read More : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
Read More : उमर 21, गुनाह 22… देखें वीडियो




