spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में हर साल ढाई हजार महिलाओं को बनाया जाएगा उद्यमी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: बिहार सरकार अब महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर फोकस कर रही है। सरकार शीघ्र ही मुख्यमंत्री युवा महिला उद्यमी योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर वर्ष ढाई हजार महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। उद्योग विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्वीकृति के लिए इसे लोक वित्त समिति को भेज दिया गया है। इस योजना को लेकर उद्योग विभाग सीएम के समक्ष प्रजेंटेशन भी दे चुका है।

इसे भी पढ़ें :BSF के जवानों ने IB पर बनी सुरंग का पता लगाया, पाकिस्‍तान की साजिश नाकाम

सात निश्‍चय योजना पार्ट-2 के तहत कवायद

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-2 में रोजगार सृजन और उद्योगों पर विशेष जोर है। युवाओं को कई स्तर पर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है,ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाया जा सके। महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने नई योजना का प्रारूप तैयार किया है। एससी-एसटी और अति पिछड़ा की तर्ज पर मुख्यमंत्री युवा महिला उद्यमी योजना शुरू की गई है। महिलाएं पहले अपने रुचि अनुसार क्षेत्र में प्रशिक्षण ले सकेंगी।

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…

हर प्रकार की मदद देगी सरकार

इस मामले में राज्य सरकार महिलाओं को हर प्रकार की मदद देगी। प्रशिक्षण से लेकर आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव है। अभ्यर्थियों के आवेदन करने के लिए अलग से पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उस आवेदन को जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक द्वारा ऑनलाइन ही जांचा जाएगा।

इसे भी पढ़ें :ऐसे सेक्‍स रैकेट का खुलासा, जिसमें लड़कियों से पहले कराते थे ये काम …फिर

10 लाख रुपये तक की  आर्थिक मदद

इस योजना के तहत नया उद्यम शुरू करने के लिए कुल 10 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। इसमें परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम पांच लाख रुपए तक अनुदान मिलेगा। वहीं पांच लाख रुपए बिना ब्याज के दिए जाएंगे। यह धनराशि लाभुकों को 84 किस्तों में लौटानी होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...