spot_img

चास में लाखों की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : बोकारो के चास में हुई लाखों की चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चास की पुलिस ने इसका उदभेदन किया। दोनों ने चास की प्रभात कॉलोनी के एक बंद घर में बीते 28 नवंबर की रात को लाखों की चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में सूरज कुमार और अंकित कुमार नामक दो आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं तीन अन्य आरोपी की तलाश के लिए छापामारी जारी है।

इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग

जेवर और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की हुई पहचान

चास थाना प्रभारी अमिताभ राय ने बताया कि उक्त मकान का मालिक छठ पर्व में बिहार में अपने गांव गए हुए थे। उसी दौरान 28 नवंबर की रात चोरी की घटना घटी और इसकी जानकारी जब मकान मालिक को मिली तो उन्होंने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास में ही दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिससे चोरी कांड में शामिल चोरों की पहचान की गई थी।

इसे भी पढ़ें : रांची : गर्ल्‍स हॉस्‍टल में फंदे से झूलती मिली युवती की ला’श (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...